नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
लंदन:
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने थॉमस बर्डीच को 6.3, 7.5 से हराकर एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि रोजर फेडरर ने जापान के केइ निशिकोरि को मात दी।
फेडरर ने 7.5, 4.6, 6.4 से जीत दर्ज की, वहीं इस साल तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच इस जीत के साथ ग्रुप में फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
अब उनका सामना सेमीफाइनल में राफेल नडाल से होगा, जो स्टान वावरिंका और एंडी मरे को हराने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं। फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर का सामना शुक्रवार को ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टांसिलास वावरिंका के बीच मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा।
नडाल के साथ होने वाले मैच के बारे में जोकोविक ने कहा, "नडाल का एक और मैच है। आशा है कि मैं अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शित कर पाऊंगा, क्योंकि यह जीतने के लिए जरूरी है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, ATP World Tour Finals, Novak Djokovic, राफेल नडाल, Rafael Nadal