विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2013

जोकोविच और नडाल क्वार्टरफाइनल में, अजारेंका भी जीती

जोकोविच और नडाल क्वार्टरफाइनल में, अजारेंका भी जीती
शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के 16वें वरीय फिलिप कोहलश्रेबर को 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात बार के चैम्पियन रफेल नडाल भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के 16वें वरीय फिलिप कोहलश्रेबर को 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि सात बार के चैम्पियन रफेल नडाल भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे।

तीसरे वरीय नडाल ने अपने 27वें जन्मदिन का जश्न चौथे दौर में जापान के 13वें वरीय केई निशिकोरी के खिलाफ सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-3 की जीत के साथ मनाया। रौलां गैरो पर नडाल की 57 मैचों में यह 56वीं जीत है और वह टेनिस इतिहास में एक ही ग्रैंडस्लैम को आठ बार जीतने वाला पहला खिलाड़ी बनने के करीब पहुंच गए हैं।

नडाल ने दो घंटे और दो मिनट चले मुकाबले में जापान के अपने विरोधी को कोई मौका नहीं दिया। स्पेन के इस गत चैम्पियन ने पहले सेट में एक, दूसरे में तीन और तीसरे सेट में भी एक बार निशिकोरी की सर्विस तोड़कर आसान जीत दर्ज की।

नडाल अगले दौर में सातवें वरीय फ्रांस के रिचर्ड गास्केट और स्विट्जरलैंड के नौवें वरीय स्टेनिसलास वावरिंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

इससे पहले महिला एकल में तीसरी वरीय विक्टोरिया अजारेंका भी तीसरी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। अजारेंका ने चौथे दौर के एकतरफा मुकाबले में 2010 की चैम्पियन फ्रांसिस्का शियावोन पर 6-3, 6-0 की आसान जीत दर्ज की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल, क्वार्टरफाइनल, अजारेंका, Novak Djokovic, French Open, Quarter-finals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com