चाइना ओपन खिताब जीतने के बाद खुशी का इजहार करते जोकोविच
बीजिंग:
नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर छठी बार चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता और इस तरह से बीजिंग में अपना बेजोड़ विजय अभियान भी जारी रखा। विश्व में नंबर एक खिलाड़ी ने पुरुष टेनिस में अपनी बादशाहत भी साबित की। जोकोविच इससे पहले 2009, 2010, 2012, 2013 और 2014 में खिताब जीत चुके हैं।
जोकोविच ने इस साल चार ग्रैंडस्लैम फाइनल में से तीन में जीत दर्ज की और सत्र के आखिर में भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में गिरावट नहीं आने दी। उन्होंने हालांकि कहा कि स्कोरलाइन के अनुरूप जीत आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, स्कोरलाइन विशेषकर पहले सेट में वास्तविक जंग को बयां नहीं करती है। मैं जानता था कि कुछ अंकों से विजेता का फैसला हो सकता है। मैं अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रहा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं