विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2015

ATP वर्ल्ड टूअर फाइनल्स : जोकोविच और फेडरर जीते, बोपन्ना-मेर्गिया ने ब्रायन बंधु को हराया

ATP वर्ल्ड टूअर फाइनल्स : जोकोविच और फेडरर जीते, बोपन्ना-मेर्गिया ने ब्रायन बंधु को हराया
नोवाक जोकोविच की फाइल तस्वीर
ATP वर्ल्ड टूअर फाइनल्स में नोवाक जोकोविच ने केई निशिकोरी को 6-1, 6-1 से हरा दिया। 65 मिनट तक चले मुकाबले में 28 साल के जोकोविच ने जापान के खिलाड़ी को मात दी। इस जीत के साथ ही जोकोविच की नजर लगातार चौथे ATP वर्ल्ड टूअर खिताब पर है। वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच के लिए ये साल काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीता है। सिर्फ फ्रेंच ओपन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

जोकोविच भले ही नंबर एक खिलाड़ी हो, लेकिन ATP वर्ल्ड टूअर फाइनल्स जीतने के लिए फेडरर की दावेदारी भी मजबूत है। यहां 6 बार जीत हासिल कर चुके फेडरर ने टॉमस बर्डिच को 6-4, 6-2 से हराया। मैच की शुरुआत में 17 ग्रैंड स्लैम चैंपियन खिलाड़ी फेडरर का प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए चेक खिलाड़ी को हरा दिया। अगले राउंड में फेडरर के सामने जोकोविच की चुनौती होगी।

वहीं टूर्नामेंट से भारत के लिए भी अच्छी खबर है। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरीन मेर्गिया की जोड़ी ने टॉप सीड ब्रायन बंधुओं को मात दे दी। दोनों ने बॉब और माइक ब्रायन भाइयों को 6-4, 6-3 से हराया। ये पहला मौका है जब बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने ब्रायन बंधुओं को हराया है। अगले राउंड में दोनों का सामना ब्रिटेन के जेमी मर्रे और ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, रोहन बोपन्ना, एटीपी वर्ल्ड टूअर फाइनल्स, टेनिस, Roger Federer, ATP World Tour Finals, Tennis, Novak Djokovic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com