नई दिल्ली:
भूकंप का सामना करने वाले नेपाल में एक दिन से भी ज्यादा वक्त डर के बीच बिताने के बाद भारत की 23 सदस्यीय अंडर 14 लड़कियों की फुटबॉल टीम आज भारतीय वायु सेना के विमान से वतन लौट आई।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए नेपाल गई भारत की 18 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के पांच सदस्य भारतीय वायुसेना के विमान सी-17 से रविवार शाम लगभग पांच बजकर 45 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे। ये उन 237 लोगों में शामिल थे जो काठमांडू से विमान में बैठे थे।
दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कोच मेमोल राकी कहा, 'हमारा संघर्ष खत्म हो गया है और यह हमारे लिए बड़ी राहत की बात है। लड़कियों और अधिकारियों ने नेपाल में हमारे जीवन के सबसे भयानक लम्हों का सामना किया।' उन्होंने कहा, 'कल नेपाल में हमें नहीं पता था कि हम अपने घर लौट पाएंगे या नहीं। अंतत: हम यहां सुरक्षित पहुंच गए।' खिलाड़ी और अधिकारी आज रात होटल में रुकेंगे और सोमवार को अपने अपने घर के लिए रवाना होंगे।
शनिवार को जब भूकंप आया तब खिलाड़ी ईरान के खिलाफ होने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले के लिए काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी। भूकंप आने के बाद सभी खिलाड़ी मैदान के बीच में पहुंच गई, जबकि आसपास के क्षेत्रों में कई इमारतें ध्वस्त हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नेपाल, नेपाल में भूकंप, फुटबॉल टीम, अंडर 14 लड़कियों की फुटबॉल टीम, फुटबॉल, Nepal, Earthquake In Nepal, Nepal Earthquake, Football, U-14 Girls Football Team