मोर्गन का भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप में खेलना संदिग्ध हो गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पर्थ:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन का भारतीय उपमहाद्वीप में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप में खेलना संदिग्ध हो गया है। आस्ट्रेलिया के साथ पर्थ में रविवार को खेले गए अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में मोर्गन को चोट के कारण टीम से बाहर रहना पड़ा था। मोर्गन के बाएं हाथ की अंगुली में चोट है जिसके इलाज के लिए वह लंदन रवाना हो चुके हैं। वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने इंग्लैंड के कोच एंडी फ्लावर के हवाले से लिखा है, "मोर्गन की अंगुली में चोट है। वह इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलेंगे इसके बाद ही उनकी चोट की स्थिति का पता लग पाएगा।" कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, "मोर्गन भले ही आस्ट्रेलियाई दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हों लेकिन वह हमारी टीम में मध्यक्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। अगर वह विश्व कप में नहीं खेलते हैं तो यह हमारे लिए बड़ा झटका है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह उस समय तक फिट हो जाएंगे।"