विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2016

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस : नडाल ने मर्रे को हराकर फाइनल में जगह बनाई

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस : नडाल ने मर्रे को हराकर फाइनल में जगह बनाई
रफाएल नडाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रफाएल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के एंडी मर्रे को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 8 बार खिताब जीत चुके नडाल ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जीत दर्ज की।

मर्रे ने पहले सेट में नडाल के सर्व को दो बार तोड़ते हुए सेट 6-2 से जीता, लेकिन स्पेन के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने अगले दोनों सेट 6-4, 6-2 से जीत कर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ क्ले कोर्ट के चैंपियन नडाल ने अपने 100वें एटीपी टूअर फ़ाइनल में जगह बनाई। पिछले 8 बार में ये 7वां मौका है, जब नडाल ने मर्रे को हराया है।

फाइनल में नडाल का सामना गेल मॉनफिस से होगा। मॉनफिस ने दूसरे सेमीफाइनल में विलफ़्रेड सोंगा को 6-1, 6-3 से हरा दिया। आखिरी बार 2013 में नडाल मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नडाल, एंडी मर्रे, मोंटे कार्लो मास्टर्स, टेनिस, Rafael Nadal, Andy Murray, Monte Carlo Masters, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com