मोहाली में मंगलवार को आई बारिश के बाद भारत और पाक सेमीफाइनल पर खतरा मंडराने लगा था लेकिन सुबह होते ही यह डर काफूर हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली:
मोहाली में मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। मंगलवार रात आंधी के साथ आई बारिश के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर खतरा मंडराने लगा था लेकिन बुधवार को सुबह होते ही यह डर काफूर हो गया। मंगलवार को मोहाली और चण्डीगढ़ में रात नौ बजे तक मौसम बिल्कुल साफ था। रात तकरीबन 9.15 बजे अचानक मौसम खराब होने लगा। आसमान पर बादलों का डेरा बन गया और हल्की बारिश भी शुरू हो गई। रात 9.35 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। चण्डीगढ़ में तो ओले नहीं पड़े पर मोहाली में ओले पड़ने की पुष्टि हुई। बारिश का कहर रात 12.30 बजे तक जारी रहा था। लेकिन सुबह होते ही नजारा बदल गया। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान की स्थिति मैच के लायक है। उसका ड्रेनेज सिस्टम इतना अच्छा है कि तीन घंटे की बारिश ने आउटफील्ड पर मामूली असर डाला है। पिच शाम चार बजे ही ढक दी गई थी। ऐसे में बारिश का पिच पर कोई असर नहीं पड़ा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मोहाली, सेमीफाइनल, मौसम, बारिश