मिस्बाह ने नाबाद 93 रनों की पारी खेल पाक को दो विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही पाक छह मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नेपियर:
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मंगलवार को चौथे एकदिवसीय मुकाबले में मैच जिताउ पारी (नाबाद 93 रन) खेलने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक अपने इस शानदार फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं। मिस्बाह ने नाबाद 93 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को दो विकेट से जीत दिलाई। इसके साथ ही पाकिस्तान छह मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया है। वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट को डॉट इन' ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, " मैं इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मेरी इस सफलता में टीम प्रबंधन, चयनकर्ता, कोच और कप्तान का बड़ा हाथ है। मेरे ऊपर उन्होंने विश्वास जताया जिसकी बदौलत मैं शानदार पारी खेलने में सफल रहा।" मिस्बाह इस दौरान अपने करियर के पहले शतक से चूक गए। उनका कहना था कि वह टीम की जरूरत के अनुसार खेले। मिस्बाह ने कहा, "मैं न्यूजीलैंड दौरे का भरपूर लुत्फ उठा रहा हूं। मेरा प्रदर्शन भी अब तक अच्छा रहा है। मेरे लिए टीम की जीत सबसे महत्वपूर्ण है।"