स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के बार्सिलोना के लिए किए गए 300वें गोल से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर चल रहे क्लब ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ग्रानाडा को 2-1 से शिकस्त दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड:
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के बार्सिलोना के लिए किए गए 300वें गोल से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर चल रहे क्लब ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ग्रानाडा को 2-1 से शिकस्त दी।
ओडियोन इघालो ने 26वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। लेकिन दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में मेस्सी ने गोल कर बार्सिलोना को 1-1 से बराबरी कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन मेस्सी ने 73वें मिनट में फ्री किक पर शानदार गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। बार्सिलोना तालिका में 65 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है और एटलेटिको मैड्रिड पर 15 अंक की बढ़त बनाए हुए है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं