विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2015

रियो ओलंपिक के टेस्ट इवेंट में एमसी मैरीकॉम की हार, मिला कांस्य पदक

रियो ओलंपिक के टेस्ट इवेंट में एमसी मैरीकॉम की हार, मिला कांस्य पदक
मेरी कॉम (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी एमसी मैरीकॉम एआईबीए (AIBA) द्वारा आयोजित ओलिंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हार गईं हैं। इस हार के बाद मैरीकॉम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अगले साल ओलिंपिक की मेजबानी कर रहे रियो में बॉक्सिंग के टेस्ट इवेंट में अमेरिका की वर्जिनिया फुक्स ने उन्हें अंकों के आधार पर हराया।

एक साल बाद स्पर्धा में हुईं शामिल
पांच बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी मैरीकॉम ने करीब एक साल बाद किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पिछले साल इचियॉन में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से वे कंधे की चोट से परेशान रही हैं। इस साल वे पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रही थीं। हालांकि मैरीकॉम ने वेनजुएला की बॉक्सर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख सकीं।

पुरुष वर्ग में चारों खिलाड़ी हारे
पुरुषों में चार भारतीय भी सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गए और इसमें भारतीय चुनौती खत्म हो गई। मनोज कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण कुमार और श्याम ककारा को सेमीफाइनल में हार मिली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिंपिक टेस्ट प्रतियोगिता, मेरीकॉम, हार, कांस्य पदक, रियो, AIBA, Defeat, Rio, Rio Olympic 2016, Test, Mary Kom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com