विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2011

पेरिस मास्टर्स : वर्दास्को दूसरे दौर में

स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर एटीपी पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को हराकर एटीपी पेरिस मास्टर्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में सोमवार को वर्दास्को ने सिलिच को 3-6, 6-2, 6-3 से पराजित किया। दूसरे दौर में वर्दास्को का सामना चेक गणराज्य के खिलाड़ी थॉमस बेरड्रिक से होगा। पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद वर्दास्को ने अगले सेट में जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरे सेट को 6-2 से अपने नाम किया। इसके बाद तीसरा सेट भी उन्होंने 6-3 से जीता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मारिन सिलिच, एटीपी पेरिस मास्टर्स, टूर्नामेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com