विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

वाइल्ड कार्ड से यूएस ओपन में खेलेंगी मारिया शारापोवा

प्रतिबंध के 18 माह बाद शारापोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलेंगी. अमेरिका टेनिस संघ (यूएसटीए) ने इसकी जानकारी दी.

वाइल्ड कार्ड से यूएस ओपन में खेलेंगी मारिया शारापोवा
रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा. (फाइल फोटो)
  • यूएस ओपन का आगाज 28 अगस्त से हो रहा है
  • प्रतिबंध के 18 माह बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलेंगी
  • इससे पहले 10 बार यूएस ओपन में ले चुकीं हैं हिस्सा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में वाइल्ड कार्ड प्रवेश की अनुमति मिल गई है. प्रतिबंध के 18 माह बाद शारापोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलेंगी. अमेरिका टेनिस संघ (यूएसटीए) ने इसकी जानकारी दी. यूएसटीए ने अपने बयान में कहा, शारापोवा ने इससे पहले 10 बार यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में शामिल होते हुए टूर्नामेंट खेला है. पिछले साल वह अंतिम-16 में कैरोलिना वोजनियाकी से हार गईं थीं. 

यह भी पढ़ें : मौजूदा चैंपियन स्टेन वावरिंका यूएस ओपन से बाहर

VIDEO: जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने जीता यूएस ओपन का खिताब

सेरेना ने पिछले साल हराया था
पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में सेरेना विलियम्स से मिली हार के बाद 30 वर्षीया शारापोवा को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की तैयारियों का अवसर नहीं मिला. वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में 148वें स्थान पर हैं. 5 बार की ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विजेता शारापोवा को डोपिंग मामले में 15 माह के लिए टेनिस जगत से प्रतिबंधित कर दिया गया था. इस साल फ्रेंच ओपन में उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश की अनुमति नहीं मिली और चोटिल होने के कारण वह विम्बलडन ओपन के क्वालीफाइंग राउंड से बाहर हो गई थीं. यूएस ओपन का आगाज 28 अगस्त से हो रहा है.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com