विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2013

विश्व मुक्केबाजी : मनप्रीत प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

अल्माटी:

भारत के हेवीवेट मुक्केबाज मनप्रीत सिंह शुक्रवार को प्रीलिमियनरी राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच गए हैं।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाले मनप्रीत ने चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले में सेशल्स के कैडी एग्नेस को हराया।

वर्ष 2010 में आयोजित एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले मनप्रीत लम्बे ब्रेक के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

अगले दौर में मनप्रीत को काफी अच्छा खेल दिखाना होगा क्योंकि उनका सामना विश्व के सर्वोच्च वरीय हेवीवेट मुक्केबाज अजरबेजान के तैमूर मोम्मादोव के साथ होगा। यह मुकाबला सोमवार को होना है।

तैमूर लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं और मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मनप्रीत, मनप्रीत सिंह, भारत के हेवीवेट मुक्केबाज, Manpreet Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com