नई दिल्ली:
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को 'भारत रत्न' दिए जाने की ख़बरों को लेकर कई बार अटकलें लगाई गईं। लेकिन ध्यानचंद को लंदन में संस्कृति युवा संगठन (एक एनआरआई संगठन) ने 'भारत गौरव' सम्मान से नवाज़ने का फ़ैसला किया है। ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार इस सम्मान को हासिल करने के लिए लंदन में हैं।
ये सम्मान वहां हाउस ऑफ़ कॉमंस में दिया जाएगा। ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में ओलिंपिक के गोल्ड मेडल हासिल करने में भारतीय हॉकी में ज़ोरदार रोल अदा किया। उनके नाम 400 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं।
सर डॉन ब्रैडमैन ने ध्यानचंद के लिए कहा था कि वो क्रिकेट में रन बनाने की रफ़्तार से गोल करते हैं। ध्यानचंद के गोलों का सही हिसाब भी नहीं रखा गया है। कई जानकार बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर में हज़ार से ज़्यादा गोल किए। ध्यानचंद को 'भारत रत्न' का सम्मान मिल सके इसके लिए पूर्व ओलिंपियन अशोक कुमार सहित कई हॉकी के खिलाड़ी उम्मीद तो करते रहे हैं, लेकिन हॉकी फ़ैन्स को अब तक मायूसी का ही सामना करना पड़ा है।
पूर्व ओलिंपियन कहते हैं कि ये सम्मान उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा है। वो ये भी कहते हैं कि इस सम्मान से ये भी पता चलता है कि ध्यानचंद भारत के बाहर भी कितने लोकप्रिय हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हॉकी, मेजर ध्यानचंद, भारत रत्न, भारत गौरव, अशोक कुमार, Major Dhyan Chand, Bharat Gaurav, British Parliament, Bharat Ratna, Hockey