माकन ने कहा कि कुछ राष्ट्रीय खेल महासंघों की अध्यक्षता ऐसे राजनेताओं और अधिकारियों के हाथों में है जो खेल के बारे में कुछ नहीं जानते।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने कहा कि कुछ राष्ट्रीय खेल महासंघों की अध्यक्षता ऐसे राजनेताओं और अधिकारियों के हाथों में है जो खेल के बारे में कुछ नहीं जानते और साथ ही उन्होंने खराब प्रशासनिक प्रणाली के बावजूद देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की। माकन ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के 22 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों को पीपल आफ द ईयर 2011 के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय एथलीटों में इससे अधिक पदक हासिल करने की क्षमता है, लेकिन सबसे पहले प्रशासनिक प्रणाली को ठीक करना जरूरी है। माकन ने इस मौके पर कहा, भारत ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल 2010 में इन खेलों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल में हमें 38 स्वर्ण जबकि एशियाई खेलों में रिकार्ड 14 स्वर्ण पदक मिले। इन खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया और इनमें और पदक जीतने की क्षमता है लेकिन प्रशासनिक प्रणाली को ठीक करना बहुत जरूरी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खेल संघ, खेल, माकन