भारत के सौम्यजीत घोष और अंकिता दास ने रविवार को लंदन ओलिंपिक के लिए टिकट आरक्षित करा लिए। देश के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल हालांकि इससे चूक गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के सौम्यजीत घोष और अंकिता दास ने रविवार को लंदन ओलिंपिक के लिए टिकट आरक्षित करा लिए। देश के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल हालांकि इससे चूक गए।
सौम्यजीत और अंकिता ने हांगकांग में जारी एशियाई ओलिंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के माध्यम से रविवार को लंदन ओलिंपिक में खेलने का अधिकार हासिल किया।
सौम्यजीत और अंकिता ने महाद्वीपीय कोटे से लंदन का टिकट हासिल किया। ये दो खिलाड़ी दक्षिण एशिया क्षेत्र में अव्वल रहे।
सौम्यजीत ने जहां यह टिकट हासिल करने के लिए अंथोनी अमलराज को 4-0 (12-10, 11-9, 11-6, 11-7) से हराया वहीं अंकिता ने के. शामिनी को 4-3 (8-11, 11-3, 11-8, 11-13, 11-9, 9-11, 11-8) से पराजित कर भारत के लिए दो स्थान हासिल किए।
अंकिता ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय युवती हैं। सिलिगुड़ी की अंकिता ने इस सफलता के लिए राष्ट्रीय कोच भवानी मुखर्जी को श्रेय दिया।
दूसरी ओर, सौम्यजीत ने अपनी सफलता का श्रेय आईटीटीएफ स्कॉलरशिप कार्यक्रम को दिया। इस कार्यक्रम के तहत उन्होने पीटर कार्लसन अकादमी (स्वीडन) में प्रशिक्षण प्राप्त किया। सौम्यजीत ने इसके लिए टेबल टेनिस महासंघ को धन्यवाद किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं