विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2012

ओलिंपिक में वापसी में प्रभावशाली शुरूआत करना चाहेगी भारतीय हॉकी टीम

आठ साल बाद ओलिंपिक में वापसी करने वाली भारतीय हॉकी टीम सोमवार को 30वें लंदन खेलों में मजबूत हालैंड के खिलाफ अपने अभियान की अच्छी शुरूआत कर पुराना गौरव हासिल करने की कोशिश करेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: आठ साल बाद ओलिंपिक में वापसी करने वाली भारतीय हॉकी टीम सोमवार को 30वें लंदन खेलों में मजबूत हालैंड के खिलाफ अपने अभियान की अच्छी शुरूआत कर पुराना गौरव हासिल करने की कोशिश करेगी।

आठ बार की ओलिंपिक स्वर्ण पदकधारी भारतीय टीम विश्व हॉकी में 10वीं रैंकिंग पर काबिज है और उनका सामना कल तीसरे नंबर की आक्रामक हालैंड टीम से होगा जिसकी यूरोपीय तकनीक परेशानी भरी हो सकती है।

लंदन भारत की खुशनुमा यादों से जुड़ा है क्योंकि इसी शहर में स्वतंत्र भारत ने 1948 में ओलिंपिक हॉकी का खिताब जीतकर ओलिंपिक खेलों में अपनी पहली सफलता की इबारत लिखी थी।

वर्ष 1996 और 2000 ओलिंपिक खिताब की विजेता हालैंड एकमात्र टीम है जिसने भारत के बाद लगातार ओलिंपिक स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले हैं।

भारत ने 1928 से 1956 तक लगातार ओलिंपिक स्वर्ण जीते थे लेकिन अब वह पिछले 32 वषरें में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये जूझ रही है। भारत ने पिछला स्वर्ण बहिष्कार से प्रभावित 1980 मास्को ओलिंपिक में जीता था। विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पुरुष हाकी में खिताब के प्रबल दावेदार हैं जिसमें मौजूदा ओलिंपिक चैम्पियन जर्मनी को दूसरी मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Olympic, Indian Hockey Team, भारतीय हॉकी टीम, लंदन ओलिंपिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com