विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2016

लियोनल मेस्सी के गोल से बार्सीलोना जीता, एटलेटिको और रीयाल शीर्ष पर

लियोनल मेस्सी के गोल से बार्सीलोना जीता, एटलेटिको और रीयाल शीर्ष पर
लियोनल मेस्सी (फाइल फोटो)
मैड्रिड: लियोनल मेस्सी ने चोट के बाद वापसी करते हुए तीसरे ही मिनट में गोल दागा, जिससे बार्सीलोना ने डिपोर्टिवो ला कारूना को 4-0 से हराया, लेकिन इसके बावजूद टीम शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड और रीयाल मैड्रिड से दो अंक पीछे हैं.

मेस्सी जब मैदान पर उतरे तो रफीन्हा के दो और लुई सुआरेज के एक गोल की बदौलत बार्सीलोना की टीम 3-0 से आगे चल रही थी, जिसके बाद इस स्टार खिलाड़ी ने एक और गोल दागा. एटलेटिको ने यानिक कारास्को की हैट्रिक और निकोलस गेटान के दो गोल की मदद से ग्रेनाडा को 7-1 से हराया. रीयाल ने पहले हाफ में चार गोल की बदौलत रीयाल बेटिस को 6-1 से शिकस्त दी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनल मेस्सी, बार्सीलोना, फुटबॉल, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com