अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से हॉकी को लेकर अच्छा माहौल बना है, जिससे भारतीय हॉकी को काफी फायदा होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से हॉकी को लेकर अच्छा माहौल बना है, जिससे भारतीय हॉकी को काफी फायदा होगा।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश विजार्डस और दिल्ली वेवराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेग्रे ने कहा कि एचआईएल से विश्व में हॉकी को लेकर अच्छा माहौल बना है और इससे खासकर भारतीय हॉकी को काफी लाभ होगा।
उन्होंने हॉकी इंडिया को अधिकारिक इकाई करार देते हुए भारतीय हॉकी महासंघ को सलाह दी कि वह हॉकी इंडिया के साथ मिलकर देश में हॉकी की तरक्की के लिए काम करे।
नेग्रे ने कहा कि उनकी गुजारिश है कि हॉकी इंडिया अगले साल से इस लीग में छह से आठ टीमें शामिल करे ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा मुकाबले देखने को मिले और अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें शामिल हो सकें।
उन्होंने कहा कि भविष्य में क्रिकेट की ही तर्ज पर हॉकी की भी चैम्पियंस लीग कराने पर विचार किया जाएगा ताकि उसमें दुनिया के विभिन्न देशों में होने वाली ऐसी ही अन्य प्रतियोगिताओं की विजेता तथा उपविजेता टीमें हिस्सा ले सकें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं