लिएंडर पेस की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
लिएंडर पेस ने मेंस और मिक्स्ड डबल्स दोनों में 8-8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। मेंस में और मिक्स्ड दोनों में उन्होंने 4 अलग-अलग जोड़ियों के साथ खिताब जीते हैं। मेंस में सबसे ज्यादा 3 खिताब उन्होंने महेश भूपति के साथ जीते हैं। वहीं, मिक्स्ड में उनकी सबसे कामयाब पार्टनर रही है जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक।
आइए, डालते हैं एक नजर पेस और उनके पार्टनर्स पर :
मेंस डबल्स में पेस के सबसे कामयाब जोड़ीदार रहे हैं महेश भूपति। पेस-भूपति की इंडियन एक्सप्रेस की जोड़ी ने 1999 में फ्रेंच ओपन और विंबलडन और उसके बाद 2001 में दुबारा फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
पेस के अलावा 3 चेक खिलाड़ियों को भी पेस ने पार्टनर बनाया। मार्टिन डैम के साथ 2006 में यूएस ओपन जीता। लूकस ड्लोही के साथ 2009 में फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन खिताब पर कब्जा किया।
चौथे पार्टनर राडेक स्टापनेक के साथ 2012 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और उसके अगले साल यूएस ओपन जीता।
मिक्स्ड डबल्स में पेस की पहली जोड़ीदार थी लिजा रेमण्ड्स। रेमण्ड्स के साथ पेस ने 1999 में विंबलडन जीता।
2003 में दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में विजयी रहे।
मिक्स्ड डबल्स में पेस की सबसे कामयाब जोड़ी रही कारा ब्लैक की 2009 में यूएस ओपन और 2010 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन। और अब मार्टिना हिंगिस्स के साथ वे इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन जीत चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लिएंडर पेस, मिक्स्ड डबल्स, मेंस डबल, ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट, जीते, टेनिस, Tennis, Leander Paes, Grand Slam, Mixed Doubles, Mens Double, Won