विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2015

टेनिस स्टार लिएंडर पेस को 42वें जन्मदिन पर मिला जीत का तोहफा

टेनिस स्टार लिएंडर पेस को 42वें जन्मदिन पर मिला जीत का तोहफा
फाइल फोटो
लंदन: लिएंडर पेस ने क्वीन्स क्लब में एटीपी एगोन टेनिस चैंपियनशिप में अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर अपना 42वां जन्मदिन मनाया। भारत और कनाडा की इस तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 1,696,645 यूरो इनामी ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में विक्टर ट्रोइस्की और राबटरे बातिस्ता आगुट की गैरवरीय जोड़ी को 7-6, 3-6, 10-7 से हराया।

पेस और नेस्टर ने अपने गैर-वरीय प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती को समाप्त करने के लिए एक घंटे 21 मिनट का समय लिया। उनका अगला सामना मार्क लोपेज और कई एकल ग्रैंडस्लैम जीतने वाले राफेल नडाल की स्पेनिश जोड़ी से होगा। पहले सेट में दोनों जोड़ियों ने एक एक बार एक दूसरे की सर्विस तोड़ी।

पेस और नेस्टर ने टाइब्रेकर में 7-3 से जीत दर्ज करके यह सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में पेस और नेस्टर को ब्रेक प्वाइंट के छह मौके मिले, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये। इसके अलावा उन्होंने एक बार सर्विस गंवाई, जिससे मैच बराबरी पर आ गया। पेस और नेस्टर ने हालांकि अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करके मैच टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बनाई।

जानें लिएंडर पेस के बारे में
-लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को हुआ। उन्होंने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती हैं। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही 2001 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

- 1991 में पेशेवर खिलाड़ी बने लिएंडर पेस भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सफलतम डबल्स खिलाड़ियों में शामिल हैं। वो पहली बार 1996 के अटलांटा ओलिंपिक खेलों में सुर्ख़ियों में आए थे जब उन्होंने पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। तब से लेकर अब तक वह 18 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीत चुके हैं, जिनमें 8 पुरुष डबल्स और 7 मिक्स्ड डबल्स ख़िताब शामिल हैं। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, वो 99 पुरुष खिलाड़ियों के साथ डबल्स की जोड़ी और 24 महिला खिलाड़ियों के साथ मिक्स्ड डबल्स की जोड़ी बना चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, एटीपी एगोन टेनिस चैंपियनशिप, लिएंडर पेस का जन्मदिन, Leander Paes, Leander Paes Birthday, Daniel Nestor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com