विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2012

चेन्नई ओपन में रोजर वेसलीन के साथ खेलेंगे लिएंडर पेस

चेन्नई ओपन में रोजर वेसलीन के साथ खेलेंगे लिएंडर पेस
विश्व युगल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस चेन्नई ओपन में नए जोड़ीदार फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलीन के साथ खेलेंगे। महेश भूपति कनाडा के डेनियल नेस्टर के साथ खेलेंगे, जबकि रोहन बोपन्ना, राजीव राम के साथ उतरेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: विश्व युगल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस चेन्नई ओपन में नए जोड़ीदार फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलीन के साथ खेलेंगे।

पेस ने 2012 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन (युगल) समेत चार खिताब जीते। टोक्यो और अमेरिकी ओपन में वह फाइनल तक पहुंचे। फ्रांस के 29-वर्षीय वेसलीन ने तीन युगल खिताब जीते हैं। वह पहली बार पेस के साथ खेलेंगे।

टूर्नामेंट निदेशक टॉम एनीयर ने कहा, पेस और वेसलीन पहली बार एयरसेल चेन्नई ओपन में साथ खेलेंगे। लिएंडर के बारे में काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है। रोजर वेसलीन के लिए यह सीखने का सुनहरा मौका होगा।

भारत के महेश भूपति कनाडा के डेनियल नेस्टर के साथ खेलेंगे, जबकि रोहन बोपन्ना राजीव राम के साथ उतरेंगे। टूर्नामेंट 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक खेला जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, रोजर वेसलीन, चेन्नई ओपन टेनिस, Leander Paes, Roger-Vasselin, Chennai Open Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com