विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2015

लिएंडर पेस और नेस्टर की जोड़ी ने नडाल-लोपेज को हराया

लिएंडर पेस और नेस्टर की जोड़ी ने नडाल-लोपेज को हराया
डेनियल नेस्टर और लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
भारत के लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने एटीपी एगोन चैंपियनशिप के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है।

टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने गैर-वरीयता प्राप्त स्पेन के रफ़ायल नडाल और मार्क लोपेज़ को हराया। पेस-नेस्टर की जोड़ी ने नडाल-लोपेज की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से मात दी।

अब भारत और कनाडा के इस जोड़ीदार का सामना पोलेंड के मार्सिन मोत्कोवस्की और सर्बिया के नेनाद जिमोंजिच से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, डेनियल नेस्टर, नडाल, मार्क लोपेज, Leander Paes, Daniel Nestor, Rafael Nadal, Marc Lopez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com