भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी बुधवार को मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी:
भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी बुधवार को मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने स्पेन के मार्क लोपेज और डेविड मैरेरो की जोड़ी को 7-6(5) और 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला बेल्जियम के सेविएर मालिसे-ब्रिटन जॉन मुरी की जोड़ी और फ्रांसीसी मिशेल लोड्रा व सर्बियाई नेनाद जिमोंजिक की जोड़ी के विजेता से होगा। उधर, भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एहसान-उल-हक कुरैशी की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर मारक ओर जैंको सर्ब तिपसारेवी की जोड़ी से भिड़ेगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लिएंडर पेस, मियामी मास्टर्स, टूर्नामेंट