बोपन्ना दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं
- बोपन्ना-डाब्रोवस्की की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुँच गयी है
- बोपन्ना दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं
- अब तक भारत के पेस, भूपति और सानिया ही ग्रैंडस्लैम खिताब जीत सके हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: भारत के रोहन बोपन्ना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनने की दहलीज पर पहुंच गए जिन्होंने गैब्रिएला डाब्रोवस्की के साथ फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया. बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रिया हलावास्कोवा और एडुआर्ड रोजर वेसलीन को सेमीफाइनल में 7-5, 6-3 से हराया.
बोपन्ना दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. वह 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ अमेरिकी ओपन पुरूष युगल फाइनल में पहुंचे थे जिसमें उन्हें बाब और माइक ब्रायन ने हराया. अब उनका सामना जर्मनी की अन्ना लीना ग्रोएनेफील्ड और कोलंबिया के राबर्ट फारा से होगा जिन्होंने सासे डेलाक और राजीव राम को 6-7, 6-3, 10-5 से मात दी.
अब तक भारत के लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ही ग्रैंडस्लैम खिताब जीत सके हैं. फ्रेंच ओपन में पेस और सानिया के बाहर होने के बाद बोपन्ना ही अकेले भारतीय बचे हैं.
(न्यूज़ एजेंसी भाषा से इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रोहन बोपन्ना, फ्रेंच ओपन, फ्रेंच ओपन 2017, फ्रेंच ओपन टेनिस, टेनिस, टेनिस : मिक्स डबल्स, ग्रैंडस्लैम, फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम, लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा, Rohan Bopanna, French Open, French Open 2017, French Open Tennis, Tennis, Grand Slam, Leander Paes, Mahesh Bhupathi, Sania Mirza