शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (फोटो साभार- AFP)
शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बुधवार को 350,000 डॉलर इनामी राशि वाले हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपरसीरीज के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। इस साल श्रीकांत पांचवीं बार किसी टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुए हैं। चीन के तियान हुवेई ने उन्हें एक घंटा 13 मिनट तक चले संर्घपूर्ण मुकाबले में 21-16, 15-21, 24-22 से हराया।
भारत की सर्वोच्च महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं और उनकी अनुपस्थिति में श्रीकांत से ही पदक की सर्वाधिक उम्मीद थी। 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त हुवेई ने श्रीकांत को पांचवें मुकाबले में पांचवीं बार मात दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं