विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

खुशबीर महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में 42वें स्थान पर रही

पंजाब की 24 वर्षीय एथलीट ने एक घंटे, 36 मिनट और 41 सेकंड का समय लिया, जो कि उनके इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय से दो मिनट से भी अधिक है. वह 20 किमी की दूरी पूरी करने वाली 52 खिलाड़ियों में 42वें स्थान पर रहीं.

खुशबीर महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में 42वें स्थान पर रही
प्रतीकात्मक फोटो.
  • खुशबीर ने 1 घंटे, 36 मिनट और 41 सेकंड में रेस पूरी की
  • खुशबीर 52 खिलाड़ियों में 42वें स्थान पर रहीं
  • तीसरी बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं थी भारतीय खिलाड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक खुशबीर कौर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं और महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में 42वें स्थान पर रहीं. पंजाब की 24 वर्षीय एथलीट ने एक घंटे, 36 मिनट और 41 सेकंड का समय लिया, जो कि उनके इस सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय से दो मिनट से भी अधिक है. वह 20 किमी की दूरी पूरी करने वाली 52 खिलाड़ियों में 42वें स्थान पर रहीं.

यह भी पढ़ें : विश्‍व एथलेटिक्‍स : रिले रेस में भारत की पुरुष और महिला टीम बाहर हुई

जुयायु वांग ने स्वर्ण जीता
भारतीय एथलीट ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे वह धीमी पड़ती गईं, वह 5 किमी के बाद 15वें स्थान पर थीं, लेकिन 15 किमी के बाद 39वें स्थान पर चली गईं. चीन की जियायु वांग ने एक घंटे, 26 मिनट और 18 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता. मैक्सिको की मारिया गोंजालेज ने रजत और इटली की अंतोनेला पामिसानो ने कांस्य पदक जीता.

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड एथलेटिक्स : इदरिस ने तोड़ा ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह के गोल्डन विदाई का सपना 

VIDEO: गोल्ड जीतने पर भी खुश नहीं सुंदर गुर्जर​



तीसरी बार लिया था हिस्सा
खुशबीर तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहीं थीं. वह 2015 में बीजिंग में 37वें और 2013 में मॉस्को में 38वें स्थान पर रहीं थीं. रियो ओलंपिक में वह 54वें स्थान पर रही थीं.




(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com