विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2011

'भारत के खिलाफ खेला वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ मैच'

इंग्लैंड के बल्लेबाज पीटरसन ने कहा है कि भारत के खिलाफ रविवार को खेला गया टाई मैच उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: इंग्लैंड के तेजतर्रार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि भारत के खिलाफ रविवार को खेला गया विश्व कप का टाई मैच उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच था। कप्तान एंड्रयू स्ट्रास की 158 रन की कप्तानी पारी की मदद से इंग्लैंड ने 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 338 रन बनाए और मैच टाई रहा। इस मैच में 31 रन बनाने वाले पीटरसन ने कहा कि स्ट्रास और टिम ब्रेसनन ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे मैच टाई रहा। उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा,दोनों (भारत और इंग्लैंड) को एक अंक। दोनों टीमों ने जिस तरह से खेली उस हिसाब से अच्छा परिणाम है। स्ट्रास का शतक लाजवाब था। ब्रेसनन भी लाजवाब थे। यह मेरे वनडे क्रिकेट का अब तक सर्वश्रेष्ठ मैच था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केविन पीटरसन, सर्वश्रेष्ठ, भारत, इंग्लैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com