विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2013

नई टीम के साथ कार्तिकेयन ने हासिल की पोल पोजिशन

नई टीम के साथ कार्तिकेयन ने हासिल की पोल पोजिशन
भारत के शीर्ष कार रेसिंग खिलाड़ी नारायण कार्तिकेयन ने ऑटो जीपी वर्ल्ड सिरीज से पहले यहां सिल्वरस्टोन सर्किट में पोल पोजीशन का दावा पेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिल्वरस्टोन: भारत के शीर्ष कार रेसिंग खिलाड़ी नारायण कार्तिकेयन ने ऑटो जीपी वर्ल्ड सिरीज से पहले यहां सिल्वरस्टोन सर्किट में पोल पोजीशन का दावा पेश किया।

कार्तिकेयन ने नवागंतुक केविन जिओवेसी और सुपर नोवा के साथी रेसर विट्टोरियो घिरेली के साथ 1:46:286 का समय निकाला।

ऑटो जीपी-2012 सत्र की चैम्पियन सुपर नोवा के साथ शुरू करते हुए कार्तिकेयन की यह सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है।

सुपर नोवा से करार करने से पहले इस वर्ष के पहले तीन चरणों में कार्तिकेयन ने जेली रेसिंग टीम के साथ रेस में हिस्सा लिया। जेली के लिए खेलते हुए कार्तिकेयन ने छह रेसों में 34 अंक अर्जित किए।

शनिवार को हुए क्वालिफाइंग रेस और शुक्रवार को हुए दो अभ्यास रेसों में सबसे तेज रहने के बाद कार्तिकेयन की निगाह शनिवार को सिल्वरस्टोन में हुए इस रेस पर थी। कार्तिकेयन ने कहा, "मुझे आशा है कि यह (रेस) अच्छा रहेगा।"

जेली टीम को छोड़ने के बारे में कार्तिकेयन ने कहा, "मैं कार की विश्वसनीयता से खुश नहीं था। ऐसे समय भी आए जब मेरे शीर्ष तीन में पहुंचने की संभावनाएं बनीं, लेकिन कुछ न कुछ गड़बड़ हो गया।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narayan Kartikeyan, नारायण कार्तिकेयन, पोल पोजिशन, कार रेसिंग, Car Racing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com