विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ीं ओलिंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी

ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वच्छता अभियान से जोड़ा है.

पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ीं ओलिंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी
कर्णम मल्लेश्वरी ने 17 साल पहले 19 सितंबर, 2000 में सिडनी ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था. (फाइल फोटो)
  • प्रधानमंत्री मोदी ने मल्लेश्वरी को स्वच्छता अभियान से जोड़ा
  • कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है
  • आज ही के दिन मल्लेश्वरी ने 2000 में ओलिंपिक पदक जीता था
नई दिल्ली: ओलिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वच्छता अभियान से जोड़ा है. मल्लेश्वरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने दिया अनुष्का शर्मा को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान से जुड़ने का न्योता

गौरतलब है कि मल्लेश्वरी ने 17 साल पहले 19 सितंबर, 2000 में सिडनी ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था. वह ओलिंपिक में पदक जीतने वाली देश की पहली एथलीट बनी थीं. मल्लेश्वरी की इस सफलता के 17 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने इस अभियान से जोड़ा है. 

यह भी पढ़ें: तटरक्षक बल ने देश भर के तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने मल्लेश्वरी से अनुरोध करते हुए कहा था कि देश की पहली महिला ओलिंपिक पदक विजेता होने के साथ ही उन्होंने विश्व मानचित्र पर जो अपनी छवि बनाई है, उससे देश को उन पर गर्व है. मल्लेश्वरी ने 240 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया था. उन्होंने स्नैच में 110 और क्लीन एंड जर्क में 130 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की थी. यह उपलब्धि आज तक कोई भारतीय भारोत्तोलक हासिल नहीं कर सका है। 

VIDEO: कर्णम मल्लेश्वरी ने दिया इस्तीफा
मल्लेश्वरी ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मिशन से जुड़ने का न्योता ओलंपिक पदक जीतने की 17वीं वर्षगांठ के मौके पर मिला, जो मेरे लिए किसी अमूल्य तोहफे से कम नहीं है. यह मेरे लिए गर्व का क्षण है.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnam Malleswari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com