विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2015

क्या सानिया और शोएब कर रहे हैं जूनियर मलिक की तैयारी?

इन दिनों सानिया मिर्जा अपने करियर के शिखर पर हैं। वीमेंस डबल्स में वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय बन चुकी हैं। ऐसे में उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर घोषणा की है वह सानिया के सबसे बड़े फैन हैं।

सानिया की कामयाबी ने शोएब को भी चर्चाओं में ला दिया है और उन्होंने ट्विटर पर दूसरे फैंस के सवालों का जवाब देना भी शुरू कर दिया। #AskMalik के नाम से कई फ़ैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं, जिसका शोएब जवाब भी दे रहे हैं।

 

पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी सानिया भाभी काफी मशहूर हैं, हालांकि इस दौरान शोएब मलिक काफी संभलकर जवाब दे रहे हैं और उनके जवाब में ह्यूमर का पुट ज्यादा है, लेकिन उनका एक जवाब का सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। एक फैन ने शोएब मलिक से जूनियर मलिक के बारे में पूछ लिया है, जिसके जवाब में शोएब मलिक ने कहा," 'जूनियर मलिक' जल्दी ही..इंशाल्लाह।”

शोएब के इस जवाब का सीधा मतलब यही है कि सानिया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। शोएब और सानिया के अलावा दोनों के फैंस के लिए इससे अच्छी ख़बर दूसरी नहीं हो सकती, लेकिन सानिया मिर्जा जिस जोरदार फॉर्म में हैं और मार्टिना हिंगिस के साथ उनकी जोड़ी जिस तरह से इस साल ग्रैंड स्लैम खिताबों की दावेदारी पेश करने वाली हैं, उससे लग रहा है कि जूनियर मलिक के आने में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शोएब मलिक, सानिया मिर्जा, सानिया बनेंगी मां, टेनिस स्टार, Junior Malik, Sania Mirza, Shoaib Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com