महिला स्क्वॉश संघ (डब्ल्यूएसए) और प्रोफेशनल स्क्वॉश एशोसिएशन (पीएसए) ने भारत में पहली बार होने वाले पेशेवर स्क्वॉश टूर्नामेंट की बुधवार को घोषणा की। जेएसडब्ल्यू इंडियन स्क्वॉश चैलेंजर सर्किट अक्टूबर में जयपुर, मुंबई और चेन्नई में आयोजित होगा।
इस सर्किट की शुरुआत जयपुर में दो अक्टूबर से होगी। इसके बाद सर्किट मुंबई और फिर चेन्नई में आयोजित होगा।
भारतीय खिलाड़ी भी इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं।
भारत की शीर्ष महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने कहा, "चैलेंजर सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा। युवा खिलाड़ियों को इसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों से खेलने का मौका मिलेगा और यह खेल के लिए भी अच्छा है।"
पल्लीकल ने भी इस सीरीज के तीसरे और चौथे दौर में खेलने की प्रतिबद्धता जताई है।
पीएसए के सीईओ एलेक्स गॉफ ने कहा, "यह एक अच्छी शुरुआत है। इससे स्क्वॉश खिलाड़ियों सहित युवा पेशेवर भारतीय खिलाड़ियों को भी विशेष लाभ होगा।"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं