विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2012

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ओलिंपिक से बाहर हुई

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ओलिंपिक से बाहर हुई
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम रविवार को लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर लंदन ओलिंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के उतार चढ़ाव भरे प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण क्षणों में चूक गयी और डेनमार्क से एक अंक से हारकर बाहर हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम रविवार को लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर लंदन ओलिंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के उतार चढ़ाव भरे प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में महत्वपूर्ण क्षणों में चूक गयी और डेनमार्क से एक अंक से हारकर बाहर हो गई।

दुनिया की नंबर एक दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी और चेक्रोवोलु स्वुरो की भारतीय तिकड़ी डेनमार्क की लुसे लौरसेन, माजा जागर और कैरिना क्रिस्टियनसन से 210-211 से हार गयी।

भारतीय तीरंदाजों ने हालांकि अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से कहीं अधिक परफेक्ट 10 अंक जुटाये लेकिन डेनमार्क की तिकड़ी ने महत्वपूर्ण क्षणों में अपना सर्वश्रेष्ठ किया जिसमें भारतीय दबाव के आगे झुक गयीं।

बोम्बाल्या हालांकि अच्छी फार्म में दिख रही थी और उसने अंत तक टीम को दौड़ में बनाये रखा। उसने लगातार तीन बार सबसे ज्यादा परफेक्ट 10 अंक जुटाये। लेकिन स्वुरो ने खराब पांच और फिर छह अंक बनाकर टीम को पीछे कर दिया।

भारतीयों ने पहले और अंतिम सेट में जीत दर्ज की लेकिन डेनमार्क की टीम ने ओवरआल बढ़त बनायी। इससे पहले पुरूष टीम भी कल प्री क्वार्टरफाइनल चरण में जापान से हारकर बाहर हो गयी थी। तीरंदाज अब कल से शुरू होने वाली व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Women Archery Team, London Olympic, लंदन ओलिंपिक, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com