विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2012

भारतीय महिला रिकर्व टीम तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में

भारतीय महिला रिकर्व टीम शंघाई में चल रही विश्व कप तीरदांजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। दीपिका कुमारी, एल बोम्बाल्या देवी और चेकरोवोलू स्वुरो की भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में सामना मजबूत मानी जाने वाली कोरिया की टीम से होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: भारतीय महिला रिकर्व टीम शंघाई में चल रही विश्व कप तीरदांजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। दीपिका कुमारी, एल बोम्बाल्या देवी और चेकरोवोलू स्वुरो की भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में सामना मजबूत मानी जाने वाली कोरिया की टीम से होगा।

महिलाओं के कंपाउड मुकाबले में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इटली के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। उसकी कांस्य पदक जीतने की उम्मीद अभी शेष है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय रिकर्व टीम को दूसरी वरीयता दी गई है। भारतीय टीम ने 1965 अंक का क्वालीफाइंग स्कोर हासिल किया था। टीम ने उक्रेन को 221-213 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले उसने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 224-216 से हराया।

भारत का फाइनल में कोरिया से मुकाबला होगा। कोरिया ने चीन को 225-217 से हराया।

मिश्रित युगल में दीपिका और राय की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में अमेरिका से 140-148 से हार गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय महिला रिकर्व टीम, तीरंदाजी विश्व कप, Archery, World Cup Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com