स्कॉटलैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के चौथे दिन की प्रतिस्पर्धाओं के समाप्त होने के बाद भारत सात स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 29 स्वर्ण सहित कुल 81 पदक हासिल किए हैं और वह तालिका में सबसे ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया ने 23 रजत और 29 कांस्य पदक भी जीते हैं।
इंग्लैंड 26 स्वर्ण के साथ दूसरे जबकि मेजबान स्कॉटलैंड 13 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे पायदान पर है।
भारत के हाथ अब तक कुल 25 पदक आए हैं। भारत ने सात स्वर्ण के साथ अभी तक 11 रजत और सात कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है। कनाडा सात स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीत चौथे स्थान पर है।
पदक तालिका :
1. ऑस्ट्रेलिया : 29 स्वर्ण, 23 रजत, 29 कांस्य (81 पदक)
2. इंग्लैंड : 26 स्वर्ण, 21 रजत, 21 कांस्य (68 पदक)
3. स्कॉटलैंड : 13 स्वर्ण, 8 रजत, 12 कांस्य (33 पदक)
4. भारत : 7 स्वर्ण, 11 रजत, 7 कांस्य (25 पदक)
5. न्यूजीलैंड : 7 स्वर्ण, 6 रजत, 11 कांस्य (24 पदक)
राष्ट्रमंडल खेल-2014 में पदक जीतने वाले भारतीय
स्वर्ण :
संजीता खुमुकचान-महिला भारोत्तोलन 48 किग्रा वर्ग
सुखेन डे-पुरुष भोरोत्तोलन 56 किग्रा वर्ग
अभिनव बिंद्रा-पुरुष निशानेबाजी 10 मीटर एअर राइफल
अपूर्वी चंदेला-महिला निशानेबाजी 10 मीटर एअर राइफल
राही सरनोबत-महिला निशानेबाजी 25 मीटर पिस्टल
सतीश शिवलिंगम-पुरुष 77 किग्रा भारोत्तोलन
जीतू राय-पुरुष 50 मीटर पिस्टल
रजत :
मीराबाई चानू-महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन
सुशीला लिकमाबाम-महिला 48 किग्राम जूडो
नवजोत चाना-महिला 60 किग्रा जूडो
मलायका गोयल-महिला निशानेबाजी 10 मीटर एअर पिस्टल
प्रकाश नानजप्पा-पुरुष निशानेबाजी 10 मीटर एअर पिस्टल
अनॉयका पॉल-महिला निशानेबाजी 10 मीटर एअर रायफल
श्रेयसी सिंह -महिला निशानेबाजी डबल ट्रैप
अनीसा सैयद-महिला निशनेाबाजी 25 मीटर पिस्टल
रवि काटुलू-पुरुष भारोत्तोलन 77 किग्रा
गुरपाल सिंह-पुरुष निशानेबाजी 50 मीटर पिस्टल
गगन नारंग-पुरुष निशानेबाजी 50 मीटर राइफल प्रोन
विकास ठाकुर-पुरुष भारोत्तोलन 85 किलोग्राम
कांस्य :
गणेश माली -पुरुष भारोत्तोलन 56 किग्रा
कल्पना -महिला जूडो 52 किग्रा
संतोषी मात्सा-महिला भारोत्तोलन 53 किग्रा
राजविंदर कौर-महिला जूडो 78 किग्रा
ओमकार ओटारी-पुरुष भारोत्तोलन 69 किग्रा
मोहम्मद असब-पुरुष निशानेबाजी डबल ट्रैप
पूनम यादव -महिला भोरोत्तोलन 63 किग्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं