विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी वर्ल्‍डकप में सिल्‍वर मेडल जीता

भारतीय महिला तीरंदाजों को वर्ल्‍ड तीरंदाजी चैम्पियनशिप के कंपाउंड टीम प्रतिस्पर्धा के फाइनल में कोलंबिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी वर्ल्‍डकप में सिल्‍वर मेडल जीता
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • फाइनल में कोलंबिया से 234-228 से हारी
  • वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में भारत का यह 5वां मेडल
  • जर्मनी को हराकर कोरिया ने जीता ब्रॉन्‍ज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेक्सिको सिटी: भारतीय महिला तीरंदाजों को वर्ल्‍ड तीरंदाजी चैम्पियनशिप के कंपाउंड टीम प्रतिस्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. टीम को प्रतियोगिता में कोलंबिया से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. तृषा देब, लिली चानू पाओनाम और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय जोड़ी को कल एक करीबी मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त कोलंबिया की सारा लोपेज, अलेजांद्रा उसक्वियानो और नोरा वाल्देज 234-228 से हराया. कोलंबिया के ये खिलाड़ी वर्ल्‍ड रिकॉर्डधारी हैं.

यह भी पढ़ें : तीरंदाजी विश्‍वकप में कांस्‍य पदक का भारत का सपना टूटा, जर्मनी से हार गई टीम

वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप में यह भारत का पांचवा पदक है और ये सभी रजत पदक हैं. यह पहली बार है जब भारत ने वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप की कंपाउंड टीम स्पर्धा में कोई पदक जीता है. कोलंबिया की टीम पहले दौर में 58-55 से बढ़त लेने के बाद उसे अंत तक बरकरार रखने में कामयाब रही. कोरिया ने जर्मनी को 235-227 से शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता.

वीडियो: मैरीकॉम बोलीं, भारत में और भी हैं बॉक्सिंग क्‍वीन गौरतलब है कि भारतीय पुरुष और तीरंदाजी टीम को दुनिया की शीर्ष 7 टीमों में शुमार किया जाता है लेकिन इसके बावजूद रियो ओलिंपिक में इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com