भारत ने पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए पहले महिला विश्व कप कबड्डी के फाइनल मैच में ईरान को 25-19 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
भारत ने पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए पहले महिला विश्व कप कबड्डी के फाइनल मैच में ईरान को 25-19 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
कप्तान ममता पुजारी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिताब की प्रबल दावेदार लग रही थी जिसने मैच में शुरू से ही ईरान की महिला टीम पर दबदबा बनाए रखा और खिताब अपनी झोली में डाला।
राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने फाइनल के बाद विश्व कप ट्राफी विजेता टीम को सौंपी। टीम के सदस्यों को स्वर्ण पदक दिया गया जबकि उपविजेता ईरान के टीम के सदस्यों ने रजत पदक प्राप्त किया।
वहीं जापान और थाईलैंड के सदस्यों के कांस्य पदक प्रदान किया गया।