विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2013

पुरुष विश्व टीम स्क्वाश में भारत जीता

भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए फ्रांस में चल रही डब्ल्यूएसएफ पुरुष विश्व टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप के अपने शुरुआती ग्रुप मैच में अर्जेन्टीना को हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए फ्रांस में चल रही डब्ल्यूएसएफ पुरुष विश्व टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप के अपने शुरुआती ग्रुप मैच में अर्जेन्टीना को हराया।

भारत ने पहला मुकाबला गंवाने के बाद वापसी करते हुए 21 से 24वीं वरीयता प्राप्त अर्जेन्टीना को 2-1 से हराया।

दुनिया के 159वें नंबर के खिलाड़ी रोबर्टिनो पेजोटा ने अपने से कहीं बेहतर रैंकिंग वाले भारत के नंबर दो हरिंदर पाल संधू को 99 मिनट में 11-9, 2-11, 6-11, 13-11, 11-6 से हराकर अर्जेन्टीना को अच्छी शुरुआत दिलाई।

मैच के बीच में ही आयोजन स्थल पर बत्ती गुल हो गई जिससे शीशे के तीन कोर्ट पर अंधेरा हो गया।

भारत के नंबर एक सौरव घोषाल ने 44 मिनट में हर्नान डि अर्कानगेलो को सीधे गेम में 11-7, 11-8, 11-2 से हराकर भारत को बराबरी दिलाई जबकि महेश मनगांवकर ने लिएंड्रो रोमिग्लियो को 51 मिनट में 8-11, 11-5, 11-6, 11-8 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुरुष विश्व टीम, स्क्वाश, Squash, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com