विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2011

भारत के सामने इंग्लैंड के रूप में पहली कड़ी चुनौती

भारतीय टीम की क्षमता और जीत के जज्बे की रविवार को असल परीक्षा होगी, जब विश्व कप ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में उसका सामना इंग्लैंड से होगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: टूर्नामेंट के पहले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय टीम की क्षमता और जीत के जज्बे की रविवार को असल परीक्षा होगी, जब विश्व कप ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में उसका सामना इंग्लैंड से होगा। रविवार की जीत से भारत की अंतिम 8 में जगह लगभग तय हो जाएगी। पहले मैच में उसने मीरपुर में बांग्लादेश को 87 रन से हराया था। इंग्लैंड भी पहला मैच जीतकर इसी स्थिति में है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और विश्व कप में रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी की टीम का पलड़ा भारी लग रहा है। भारत ने बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज की, लेकिन इंग्लैंड को पहले ही मैच में हॉलैंड ने खासा परेशान किया था। वीरेंद्र सहवाग के 175 और विराट कोहली के नाबाद 100 रन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश से 2007 विश्व कप में मिली अप्रत्याशित हार का बदला चुकता किया। चार विकेट पर 370 रन बनाने के बाद भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट पर 283 के स्कोर पर रोक दिया। कप्तान धोनी को सहवाग और कोहली से इस प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी, हालांकि इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। दोनों इसकी भरपाई करने को लालायित होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, भारत, इंग्लैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com