महिला एकल वर्ग में टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की ली जुइरेई ने शुक्रवार को आसान जीत के साथ इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
महिला एकल वर्ग में टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की ली जुइरेई ने शुक्रवार को आसान जीत के साथ इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जुईरेई ने क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की जुआन गू को 21-15, 21-11 से पराजित किया।
जुइरेई ने सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेला गया यह मैच मात्र 29 मिनट में अपने नाम किया। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त जुइरेई और 17वीं वरीय गू के बीच यह कुल चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले दो बार जुइरेई की जीत हुई थी जबकि एक बार गू को जीत मिली थी।
मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैस्तीर की दूसरी वरीय जोड़ी ने चीन के हेनबीन ही और यिजिन बाओ 21-14, 21-16 से हराया।
इससे पहले दो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। पुरुष एकल वर्ग में टूर्नामेंट के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क के पीटर गेड और महिला एकल वर्ग में शीर्ष वरीय चीन की शिजियान वांग की चुनौती समाप्त हो गई है जबकि मिश्रित युगल वर्ग में कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयूनु हा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
इस जोड़ी ने जापान के शिनतारो इकेदा और रेइको शियोता की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 19-21, 21 -13, 21-4 से हराया।
विश्व के पांचवें वरीय गेड को 17वें वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी शोन वान हू ने 24-22, 21-18 से पराजित किया। इससे पहले गेड और हू के बीच छह बार भिड़ंत हुए थी और हर बार गेड ने जीत हासिल की थी।
शिजियान को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। उन्हें टूर्नामेंट की छठी वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी जूलिएन शेंक ने 6-21, 21-10, 21-16 से पराजित किया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। इससे पहले पांच बार शिजियान विजयी रही थीं जबकि दो बार शेंक को जीत मिली है।
पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के कीन कीत कू और बून हेयोंग तान की छठी वरीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस जोड़ी को इंडोनेशिया के अन्गा प्रातामा और रेयान अंगुग सापुत्रा की गैर वरीय जोड़ी ने 21-18, 15-21, 21-19 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं