कोरिया के गैरवरीय शोन वान हो ने उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय गत चैम्पियन मलेशिया के ली चोंग वेई को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कोरिया के गैरवरीय शोन वान हो ने उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय गत चैम्पियन मलेशिया के ली चोंग वेई को हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन सुपर सीरीज का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया जबकि महिला एकल में चीन की शुएरुई ली एक गेम से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए चैम्पियन बनीं।
दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी शोन वान ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग को तीन गेम चले संघषर्पूर्ण मुकाबले में एक घंटा और छह मिनट में 21-18, 14-21, 21-19 से हराकर अपना पहला सुपर सीरीज खिताब जीत। उन्होंने इसके साथ ही लंदन ओलिंपिक में भी अपनी जगह पक्की कर ली। ली चोंग के खिलाफ पांच मुकाबलों में शोन वान की यह पहली जीत है।
चोट के बाद वापसी कर रहे ली चोंग की हार में उनकी गलतियों की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने कई शॉट नेट पर उलझाए जबकि उनके काफी शाट कोर्ट से बाहर गए जिसका कोरियाई खिलाड़ी को फायदा मिला। इसके अलावा ली चोंग ने पहले और तीसरे गेम में अहम मौकों पर अपनी गलती से अंक गंवाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं