विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2012

इंडिया ओपन बैडमिंटन : इंडोनेशियाई जोड़ी को मिश्रित युगल खिताब

इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैत्सीर की जोड़ी ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नैत्सीर की जोड़ी ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम कर लिया है।

टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में थाईलैंड के सुदकेत प्रापाकामोल और साराली थांगथोंगकाम की पांचवीं वरीय 21-16, 12-21, 21- 4 से पराजित किया। यह मैच 55 मिनट चला।

इन दोनों जोड़ियों के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले भी दोनों मौकों पर इंडोनेशियाई जोड़ीदारों ने बाजी मारी थी।

अहमद और नैत्सीर ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयून हा की तीसरी वरीय जोड़ी को 21-7, 21-14 से हराया था।

प्रापाकामोल और साराली ने अंतिम चार दौर में चीन के ताओ जियामिंग और जिया हुआन की जोड़ी को 21-19, 22-20 से हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया ओपन बैडमिंटन, India Open Badminton, इंडोनेशियाई जोड़ी, मिश्रित युगल खिताब
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com