राइट ने स्वीकार किया कि छह साल पहले भारतीय टीम की कोचिंग छोड़ने के बावजूद वह अब भी भारतीय क्रिकेट पर ध्यान लगाते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
न्यूजीलैंड के कोच जान राइट भारत को विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार मानने को तैयार नहीं है और उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ियों के लिए ट्राफी जीतने के लिए घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के दबाव से उबरना काफी अहम होगा। राइट ने स्वीकार किया कि छह साल पहले भारतीय टीम की कोचिंग छोड़ने के बावजूद वह अब भी भारतीय क्रिकेट पर ध्यान लगाते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि दुनिया को यह बताना उनका काम नहीं है कि धोनी और उनकी टीम ट्राफी जीतने की प्रबल दावेदार है। राइट ने सोमवार को भारत के खिलाफ अपनी टीम के अभ्यास मैच से पहले कहा, भारत को निश्चित रूप से घरेलू सरजमीं पर खेलने के दबाव से निपटना होगा। जब सब कुछ ठीक चल रहा हो तो इससे उन्हें काफी फायदा मिल सकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो यह दबाव का एक कारण हो सकता है। उन्होंने कहा, जहां तक परिपक्वता की बात है, देखते हैं। वे काफी बढ़िया क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें यह दो महीने में पता चल जायेगा। राइट ने कहा, मैं अब भी उन्हें खेलते हुए देखता हूं। सच कहूं तो यहां आना और कल उनके खिलाफ खेलना अच्छा है। मेरा काम भविष्यवाणी करना नहीं है और मेरे लिये यह मुश्किल भी होगा। वे अपना ध्यान खुद रख सकते हैं और मुझे अपने खिलाड़ियों के साथ काम करना है।