विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2012

कबड्डी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा भारत

पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में जारी प्रथम महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप में रविवार की शाम खेले गए सेमीफाइनल मैचों में भारत ने जहां जापान को वहीं ईरान ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में जारी प्रथम महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप में रविवार की शाम खेले गए सेमीफाइनल मैचों में भारत ने जहां जापान को वहीं ईरान ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।  

भारत और जापान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले से ही विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम ने दो लोना के साथ 33-7 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम की कप्तान ममता पुजारी पूरे खेल में छायी रही और रेडर के रूप में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक अंक बटोरे।

मध्यांतर के बाद हालांकि जापान के खिलाड़ियों ने भी काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए कई अच्छे अंक बटोरे परंतु खेल के अंत में भारत ने जापान को 59-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इधर, एक अन्य सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में ईरान ने थाईलैंड को 46-26 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच रविवार शाम छह बजे खेला जाएगा।

गौरतलब है कि प्रथम महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप में भारत सहित 16 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कबड्डी, Kabaddi, विश्व कप, World Cup, फाइनल, Final, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com