विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2012

पाकिस्तान को हरा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत

चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जोरदार जीत दर्ज करते हुए भारत हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा: चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर जोरदार जीत दर्ज करते हुए भारत हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गया।

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। भारत की ओर से रूपिन्दर पाल सिंह और चेंगलानसेना ने गोल दागे जबकि पाकिस्तान की ओर से एक मात्र गोल वकास मोहम्मद ने किया।

भारत की यह लगातार चौथी जीत है। इससे पहले उसने इस शृंखला में चीन (4-0), जापान (3-1) और ओमान (11-0) को करारी शिकस्त दी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, पाकिस्तान, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, Asian Champion's Trophy, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com