गत चैम्पियन भारत ने एएफसी चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट में निराशाजनक शुरुआत की और उसे पहले ही मैच में ताजकिस्तान ने 2-0 से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू:
गत चैम्पियन भारत ने एएफसी चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट में निराशाजनक शुरुआत की और उसे पहले ही मैच में ताजकिस्तान ने 2-0 से हरा दिया।
ताजकिस्तान के लिए अखतम खमराकुलोव (60वां मिनट) और नूरीद्दीन दावरोनोव (66वां) ने गोल किए।
भारत ने पिछली बार एएफसी चैलेंज कप में ताजकिस्तान को 41 से हराया था।
भारत ने 2008 में अपनी मेजबानी में खेला गया एएफसी चैलेंज कप जीता था। अब उसे सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए फिलीपीन (11 मार्च) और उत्तर कोरिया (13 मार्च) के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे।
एएफसी चैलेंज कप के विजेता को ऑस्ट्रेलिया में 2015 में होने वाले एशियाई कप में स्वत: प्रवेश मिलेगा।
पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण के मामले में दोनों टीमें बराबरी पर थी। भारत ने अच्छे जवाबी हमले बोले और गोलकीपर करणजीत सिंह ने कुछ अच्छे शॉट बचाए।
दूसरे हाफ में भारतीय मिडफील्ड थकी हुई नजर आई और ताजकिस्तान ने गोल पर लगातार हमले बोलकर भारत को दबाव में ला दिया। एक घंटे के भीतर बाएं ओर से मिले क्रास पर खमरोकुलोव ने गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। छह मिनट बाद दावरोनोव ने यह बढ़त दोगुनी कर दी।
ग्रुप बी के दूसरे मैच में उत्तर कोरिया ने फिलीपीन को 2-0 से हराया।