- इंद्रजीत ने NDTV को बताया, यह उनके खिलाफ साज़िश है, क्योंकि वह मुंहफट हैं
- सूत्रों के मुताबिक इंद्रजीत का 'आउट-ऑफ-कॉम्पीटिशन' टेस्ट 22 जून को हुआ था
- यदि 'बी' सैम्पल भी पॉज़िटिव रहा, तो इंद्रजीत पर 4 साल का प्रतिबंध मुमकिन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल हो जाने के बाद रियो ओलिम्पिक की भारतीय उम्मीदों को उस वक्त दूसरा बड़ा झटका लगा, जब शॉटपटर इंद्रजीत सिंह भी डोप टेस्ट में फेल हो गए। सूत्रों ने NDTV को बताया है कि इंद्रजीत सिंह को एंड्रोस्टेरॉन और इटियोकोलैनोलोन नामक द्रव्यों के लिए पॉज़िटिव पाया गया है।
दो हफ्ते से भी कम समय में ब्राज़ील के शहर रियो डि जेनेरो में शुरू होने जा रहे खेलों के महाकुंभ के लिए चुने गए इंद्रजीत सिंह ने NDTV को बताया कि यह उनके खिलाफ साज़िश है, क्योंकि वह मुंहफट हैं, और प्रशासन की मुखर रूप से आलोचना करते रहे हैं। इस वक्त इंद्रजीत सिंह हरियाणा के भिवानी शहर में हैं। सूत्रों के मुताबिक, इंद्रजीत सिंह का 'आउट-ऑफ-कॉम्पीटिशन' टेस्ट 22 जून को किया गया था।
वर्ष 2014 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले हरियाणा के इंद्रजीत सिंह से NADA ने कहा है कि अगर वह अपना 'बी' सैम्पल टेस्ट करवाना चाहते हैं, तो ऐसा उन्हें सात दिन के भीतर ही करना होगा। अब चूंकि ओलिम्पिक शुरू होने में काफी कम समय बचा है, इसलिए कोशिश की जा रही है कि उनके 'बी' सैम्पल का टेस्ट मंगलवार को ही दिल्ली में करवा दिया जाए, और साथ ही मामले की सुनवाई भी करवाई जाए।
यदि 'बी' सैम्पल भी पॉज़िटिव आते हैं, तो इंद्रजीत सिंह को न सिर्फ 5 अगस्त से शुरू होने वाले रियो ओलिम्पिक में जाने का मौका नहीं मिल पाएगा, बल्कि नए WADA कोड के तहत उन पर चार साल का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
इंद्रजीत सिंह देश के उन एथलीटों में शामिल हैं, जो राष्ट्रीय कैम्पों में ट्रेनिंग नहीं लेते हैं। वह आमतौर पर अपने निजी कोच के साथ खुद ही ट्रेनिंग करते हैं। इंद्रजीत सिंह पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप, एशियन ग्रां प्री और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
(इनपुट सुप्रिता दास व पीटीआई से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंद्रजीत सिंह, शॉटपटर इंद्रजीत सिंह, रियो ओलिम्पिक 2016, नरसिंह यादव, डोप टेस्ट, Inderjeet Singh, Indrajit Singh, Shotputter, Dope Test, NADA, Rio Olympics 2016, शॉटपुट, शॉटपुटर इंदरजीत सिंह