विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

सबसे ज्यादा आत्मविश्वासी कप्तान हैं धोनी : इमरान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का मानना है कि आगामी विश्व कप में भारत के महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा आत्मविश्वासी और निश्चिंत कप्तान हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का मानना है कि आगामी विश्व कप में भारत के महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा आत्मविश्वासी और निश्चिंत कप्तान हैं। इमरान ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी मजबूती उनका कप्तान है, जो अपने सभी खिलाड़ियों का सम्मान करता है। इमरान ने जियो सुपर चैनल से कहा, वह इस टूर्नामेंट में सबसे आत्मविश्वासी और निश्चिंत कप्तान हैं और वह अपने खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं। वह कुटिल रणनीतिकार और मैच विजेता खिलाड़ी है। 1992 में विश्व कप जीतने वाली पाक टीम के कप्तान रहे इमरान ने कहा कि वर्तमान फॉर्म के अनुसार भारत विश्व चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है। इमरान ने कहा, उपमहाद्वीप की पिचों पर उनकी (भारतीय) बल्लेबाजी काफी मजबूत होगी। उनके पास जहीर खान और हरभजन सिंह के रूप में दो शानदार गेंदबाज हैं और गेंदबाजी क्रम में लेग स्पिनर पीयूष चावला को शामिल करके चतुर फैसला किया गया है। आज के दौर में वीरेंद्र सहवाग और यूसुफ पठान को विस्फोटक बल्लेबाज बताते हुए इमरान ने कहा कि दोनों किसी भी मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, धोनी, इमरान खान, विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com