आईसीसी विश्वकप फाइनल मुकाबले के मद्देनजर नौसेना और तटरक्षक ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai:
मुम्बई में शनिवार को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले आईसीसी विश्वकप फाइनल मुकाबले के मद्देनजर नौसेना और तटरक्षक ने महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आतंकवादियों पर निगरानी रखने के लिए जहाज, गश्ती और अवरोधक पोत तैनात किए गए हैं। समुद्री या तटीय क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मरीन कमांडो को हेलीकॉप्टर मुहैया कराए गए हैं। इन कमांडो ने नवम्बर 2008 में पाकिस्तानी आतंकियों से मुकाबला किया था। भारतीय नौसेना ने अपतटीय विकास क्षेत्र और उसके आसपास सतर्कता और गश्त बढ़ा दी है। गौरतलब है कि मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को भारत-श्रीलंका के बीच विश्वकप का फाइनल मुकाबला होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नौ सेना, विश्व कप, मुंबई